इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हर दिन कोई न कोई खिलाड़ी भारत की झोली में पदक डालकर देश को सम्मानित कर रहा है। भारत अब तक कुल 54 पदक अपने नाम कर चुका है। आगे भी एथलीटों द्वारा मेडल जीतने का सिलसिला जारी है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भारत साल 2014 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा। साल 2014 में भारत ने कुल 57 मेडल के साथ 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। भारत पदक तालिका में भी 8वें नंबर पर था।

बता दें कि 1951 से अब तक भारत ने एशियाई खेलों में कुल 616 मेडलों के साथ 139 गोल्ड, 178 सिल्वर, और 299 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
देखा जाए तो 1951 से एशियाई खेलों में भारत का सफर काफी दिलचस्प रहा है। हर बार भारत ने पदकों की संख्या में बढ़ोतरी की है। तो आइए जानते हैं एशियन गेम्स में अब तक कैसा रहा भारत का सफर। कब भारत ने जीते सबसे ज्यादा पदक।
साल 1951 में भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1951 में एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली में हुआ था। इस एशियाई खेलों में भारत कुल 51 मेडल जीते थे जिसमें 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे। इसमें सबसे ज्यादा 10 गोल्ड एथलीटों द्वारा जीते गए थे। इसमें भारत दूसरे रैंक पर रहा था।
1954 में हुए एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मनीला में आयोजित खेलों में भारत ने सिर्फ 13 मेडल हासिल किये थे जिसमें 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। 13 मेडलों के साथ भारत पदक तालिका में 5वें नंबर पर था।
1958 में टोक्यो में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने कुल 14 मेडल जीते थे जिसमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इसी के साथ भारत पदक तालिका में 7वें नंबर पर रहा।
1966 में 5वें एशियाई खेलों का आयोजन 9 से 20 दिसंबर के बीच बैंकॉक में हुआ था। भारतीय एथलीटों ने कुल 21 मेडल जीते थे जिसमें 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। 21 मेडल के साथ भारत पदक तालिका में 5वें नंबर पर रहा था।
1970 में 6वें एशियाई खेलों का आयोजन थाईलैंड में 9-20 दिसंबर को हुआ था। इसमें भारतीय एथलीटों ने कुल 25 मेडलों के साथ 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। 25 मेडलों के साथ भारत पदक तालिका में 5वें नंबर पर था।
इसी तरह भारत ने 1974 में 4 गोल्ड, 1978 में 11 गोल्ड, 1982 में 13 गोल्ड, 1986 में 5 गोल्ड, 1990 में मात्र 1 गोल्ड, 1994 में 4 गोल्ड, 1998 में 7 गोल्ड, 2002 में 11 गोल्ड, 2006 में 10 गोल्ड, 2010 में 14 गोल्ड, 2014 में 11 गोल्ड जीते थे।
बता दें कि वहीं 2014 में भारत ने 57 पदक अपने नाम किए थे। ऐसे में संभावना है कि इस बार भारत एक अलग इतिहास रचेगा। क्योंकि अब तक भारत 54 पदक जीत चुका है, ऐसे में 2014 का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए भारत को 4 और पदक चाहिए। उम्मीद है कि रविवार तक हो रहे इस खेल में भारतीय खिलाड़ी कई पदकों के साथ देश का नांम रोशन कर नया रिकॉर्ड कायम करेंगे।
यह भी पढ़ें
आज से शुरू हो रहे हैं Asian Games , भारत के 572 खिलाड़ी इतिहास रचने को तैयार
Asian Games: दांत दिखाकर फोटो खिचवाने पर भारतीय एथलीटों का एक्रेडिटेशन हुआ रद्द
16 साल के Saurabh ने जीता “गोल्ड”, बना चुके हैं ये रिकॉर्ड भी
इस चीनी पहलवान को हराकर “विनेश’ ने लिया पुराना बदला, लगातार दो एशियाड में जीते पदक
The post AG 2018 : टूट सकता है 2014 का रिकॉर्ड, जानिए एशियन खेलों में भारत का कैसा रहा सफर appeared first on Youthens News.
No comments:
Post a Comment