इंग्लैंड के बीच में चौथा टेस्ट मैच साउथ हैंपटन के मैदान पर शुरू हो चुका है. आपको बता दें कि पिछले 39 मैचों में ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली ने कोई भी बदलाव नहीं किया है.
अभी तक विराट कोहली की कप्तानी में जो उनकी सबसे बड़ी खासियत रही है वह यही है कि वह टीम में लगातार बदलाव करते हैं.जो टीम से पहले मैच में खेला करती थी उस टीम के साथ में कभी भी अगले टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर कोहली नहीं आते हैं लेकिन 39 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि विराट कोहली एक ही जैसी टीम के साथ खेलने उतर रहे हैं.
इससे पहले टेंट ब्रिज में जब तीसरा टेस्ट मैच इंडियन क्रिकेट टीम ने जीता था तो कोहली उसी टीम के साथ आज साउथहैम्पटन टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे,
तो वही जो विराट कोहली से पूछा गया कि आखिर क्यों इस बार टीम में बदलाव नहीं कर रहे तो उन्होंने भी हंसते हुए एक बहुत ही मज़ेदार जवाब दिया है. आइए आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने क्या बोला है उन्होंने किस टीम में कोई बदलाव नहीं किया है-
इस बार मैंने विश्वास टीम इण्डिया में दिखाया है
विराट कोहली ने कैमरे पर बोला है कि पिछले मैच में जो टेंट ब्रिज के अंदर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी तो उस समय टीम इंडिया का हर खिलाड़ी फॉर्म में नजर आया है और काफी समय बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी फॉर्म में वापस आते हुए देखे हैं.
यही कारण है कि एक बार फिर से विराट कोहली एक ही जैसी टीम के साथ मैदान पर उतरे हैं. तो वहीं उन्होंने बताया है कि रविचंद्रन अश्विन को लेकर जरूर एक बार को मन में दुविधा थी कि क्या वह मैच से पहले स्वस्थ हो पाएंगे लेकिन वह भी स्वस्थ हो गए तो उनको नहीं लगा कि टीम इंडिया में इस बार कोई बदलाव करना चाहिए.
यही कारण है कि इस बार विराट कोहली 39 टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया में बिना किसी बदलाव के मैदान पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
No comments:
Post a Comment