Wednesday, 29 August 2018

भारतीय टीम में इन दिग्गजों की वापसी की कोई उम्मीद नहीं लगती,देखे कोनसे है वे खिलाडी ?

  newsone0541       Wednesday, 29 August 2018
भारतीय टीम में वापसी करना काफी मुश्किल काम है। 



भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है जब भारतीय टीम जीती है तो भारतीय फैंस ने सर आंखों पर बिठा लेते हैं लेकिन जब भारतीय टीम हारती  तो भारतीय क्रिकेटरो  को गालियां भी सुननी पड़ती है।
 भारतीय क्रिकेटर उसके लिए लगातार परफॉर्म करना भी आसान बात नहीं है और जो खिलाड़ी एक बार टीम से बाहर हो जाता है उसका वापसी करना भी बहुत ही मुश्किल हो जाता है। आज हम ऐसे ही कुछ खिलाड़ी की बात करेंगे जो वापसी के लिए बेकरार है लेकिन उनकी वापसी बहुत ही मुश्किल लग रही है।


युवराज सिंह  इसमें सबसे पहला नाम बताइए युवराज सिंह का 2011 का वर्ल्ड कप जीतने में युवराज सिंह की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका थी 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे लेकिन 2011 वर्ल्ड कप के बाद युवराज सिंह को कैंसर हो गया और वह लगभग 1 साल तक क्रिकेट से दूर रहे हैं 1 साल के बाद जरूर  क्रिकेट में वापसी की लेकिन लगातार टीम में नहीं रह पाए उन्होंने अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था युवराज सिंह 2019 वर्ल्ड कप के लिए मेहनत कर रहे हैं लेकिन की वापसी बहुत ही मुश्किल लग रही है।


 गौतम गंभीर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर काफी समय से अंतरराष्ट्रीय टीम से दूर है IPL में भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी कप्तानी से हटा दिया लेकिन दिल्ली उन्होंने अपना कप्तान चुना लेकिन कुछ मैचों के बाद ही उन्हें कप्तानी से हटा दिया IPL में गौतम गंभीर का बल्ला नहीं चला इस हिसाब से तो उनकी वापसी बहुत ही मुश्किल है। 


 सौरभ तिवारी शुरुआती IPL में मुंबई इंडियंस में धूम मचाने वाली सौरभ तिवारी  गुमनामी के समुंदर में खो से गए हैं सौरभ तिवारी की तो भारतीय टीम में वापसी की कोई उम्मीद भी नहीं लगती।


 यूसुफ पठान भारतीय टीम में शुरुआत में ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले धमाकेदार बल्लेबाज यूसुफ पठान भी भारतीय टीम से काफी दिनों से दूर है अब उनका स्थान लगभग हार्दिक पांड्या ने ले लिया है यूसुफ पठान की वापसी भी बहुत ही मुश्किल है।


 पार्थिव पटेल जब से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में आए हैं भारतीय पटेल कभी भी टीम में नहीं रहे हालांकि धोनी के टेस्ट में सन्यास लेने के बाद एक बार पार्थिव पटेल की टेस्ट टीम में वापसी जरूर हुई थी लेकिन वहां भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया और अब ऋषभ पंत दिनेश कार्तिक की वापसी से पार्थिव पटेल की वापसी काफी मुश्किल लग रही। 


ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों की वापसी तो काफी मुश्किल नजर आ रही है। 



logoblog

Thanks for reading भारतीय टीम में इन दिग्गजों की वापसी की कोई उम्मीद नहीं लगती,देखे कोनसे है वे खिलाडी ?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment