Wednesday, 29 August 2018

IND vs ENG: साउथम्पटन में सारीज बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया, अश्विन के खेलने पर संशय

  newsone0541       Wednesday, 29 August 2018

इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे है। भारत इस मुकाबले को जीत सीरीज बराबरी करना चाहेगा। वहीं मेजबान इंग्लैंड तीसरा मैच गंवाने के बाद वापसी की कोशिश करेगी। बतादें कि इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है।

Vटीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए इस टेस्ट को जीतना या कम से कम ड्रॉ कराना होगा। हारने पर टीम इंडिया लगातार तीसरी सीरीज हार जाएगी। वहीं इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतकर सीराज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

मुकाबला रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडिम में तीसरा टेस्ट होगा। भारत के मुश्किल भरी खबर है कि अश्विन की फिटनेस पर संशय बरकरार है।

6 हजारी बनेंगे विराट

कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन बनाने से महज 6 रन दूर हैं। इस टेस्ट में 6 रन बनाते ही विराट 6000 रन बनाने वाले 10वें भारतीय ब न जाएंगे। साथ 162 रन बनाते ही वे इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। राहुल ने 4 टेस्ट मैच में 602 रन बनाए थे।

संभावित टीमें :-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक, हनुमा विहारी, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, शार्दुल ठाकुर।

इंग्लैंड: एलिस्टर कुक, किटोन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, सैम कुरन, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।



khabarnwi
logoblog

Thanks for reading IND vs ENG: साउथम्पटन में सारीज बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया, अश्विन के खेलने पर संशय

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment