टीम इंडिया के गेंदबाज यहां जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं. अब ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड के कप्तान को पवेलियन लौटा दिया है. ईशांत की एक तेजी से अंदर आती गेंद पर रूट एलबीडब्ल्यू आउट दिए गए. रूट ने हालांकि अंपायर धर्मसेना के इस फैसले को रिव्यू किया लेकिन कोई फायदा नहीं. रूट ने सिर्फ 4 रन बनाए.
इंग्लैंड का स्कोर- 15/2
बुमराह की नो-बॉल, बच गए जो रूट
भारत को दूसरी सफलता मिलते-मिलते रह गई. पारी के 5वें ओवर में बुमराह की एक गेंद अंदर आती हुई इंग्लिश कप्तान जो रूट के पैड में लगी, भारतीय टीन मे अपील की लेकिन अंपायर ने मना कर दिया. इसके बाद भारत ने रिव्यू लिया. रीप्ले में दिखा कि बुमराह का पांव क्रीज से बाहर था इसलिए वो नो-बॉल हो गई और जो रूट बच गए. हालांकि पूरा रीप्ले देखने पर गेंद सीधा लेग स्टंप पर जा रही थी. अगर बुमराह को पैर थोड़ा सा अंदर होता तो रूट आउट करार दिए जाते.
इंग्लैंड का स्कोर- 6/1
Live Cricket Score: भारत को पहली सफलता, जेनिंग्स आउट
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया है. बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में कीटॉन जेनिंग्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. जेनिंग्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
इंग्लैंड का स्कोर- 1/1
बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में कीटॉन जेनिंग्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.
इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड की ओर से एलिस्टर कुक और कीटॉन जेनिंग्स ओपनिंग पर उतरे हैं. भारत की ओर से नई गेंद जसप्रीत बुमराह ने संभाली है.
इंग्लैंड का स्कोर- 1/0
भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्प्टन में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-2 से पीछे है. चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, अब तक इस सीरीज में चारों मैचों के टॉस इंग्लैंड ने जीते हैं. भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है.
No comments:
Post a Comment