Thursday, 30 August 2018

INDvsENG: टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

  newsone0541       Thursday, 30 August 2018

 टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच साउथेम्प्टन में खेला जायेगा. इसके लिए इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. जब कि इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. टीम में क्रिस वोक्स की जगह सैम कर्रन और मोईन अली को शामिल किया गया.

इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है और अब उसकी नजरें इस मैच को जीत सीरीज अपने नाम करने पर हैं. वहीं भारत ने तीसरे मैच को जीतकर वापसी के संकेत दिए हैं. वह इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसा पहली बार हुआ है कि कोहली ने अपनी अंतिम-11 में बदलाव नहीं किए हैं. वह इससे पहले 38 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं और सभी में उन्होंने बदलाव किए थे. वहीं इंग्लैंड ने अपनी टीम बुधवार शाम को भी घोषित कर दी थी. क्रिस वोक्स के स्थान पर सैम कुरैन और ओली पोप के स्थान पर मोइन अली के टीम में जगह मिली है.

कोहली इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और दो शतक जमा चुके हैं. वह इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. तीसरे मैच में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने भी अच्छी पारियां खेल फॉर्म में वापसी कर ली है. तीनों के फॉर्म में होने से भारतीय मध्यक्रम मजबूत नजर आ रहा है.

सलामी जोड़ी की बात की जाए तो शिखर धवन और लोकेश राहुल ने तीसरे मैच में बड़ी पारियां तो नहीं खेलीं थीं लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. युवा बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने रन तो ज्यादा नहीं किए थे लेकिन अपने खेल से प्रभावित किया था. पंत भी चाहेंगे की वह अहम मैच में बड़ी पारी खेल टीम में योगदान दें. निचले क्रम में हार्दिक पांड्या का बल्ला भी रन करने लगा है.

भारत की गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह के आने से मजबूत हो गई. पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर बुमराह ने तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. वह टीम की गेंदबाजी की धुरी होंगे. उनके अलावा ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चौथे तेज गेंदबाज के रूप में भारत के पास पांड्या का विकल्प है. स्पिन का दारोमदार अश्विन पर होने के आसार हैं.

बाकी दो मैचों के लिए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को बाहर कर युवा प्रतिभा पृथ्वी शॉ और कुलदीप यादव के स्थान पर हनुमा विहारी को टीम में जगह मिली है.

इंग्लैंड की बात की जाए तो उसने अपनी अंतिम-11 टीम की घोषणा बुधवार शाम कर दी. उंगली की चोट से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो को टीम में चुना गया है लेकिन वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जोस बटलर पर होगी. क्रिस वोक्स को जांघ में समस्या होने के कारण बाहर जाना पड़ा है. उनके स्थान पर सैम कुरैन टीम में आए हैं. ओली पोप के स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली को टीम में चुना गया.

प्लेइंग इलेवन :

भारत – शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविचन्द्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड – एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, सैम कर्रन, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

The post INDvsENG: टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं appeared first on Hind News | Hindi News Portal.



logoblog

Thanks for reading INDvsENG: टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment