एलीट ग्रुप ए:
मुंबई बानम सौराष्ट्र
मुंबई ने सौराष्ट्र के खिलाफ पहले दिन 5 विकेट पर 334 रन बना लिए हैं। मुंबई की तरफ से जय बिष्टा ने 150 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 127 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, आईपीएल 2019 की नीलामी में 5 करोड़ की बोली लगने वाले शिवम दूबे 34 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि शिवम को आरसीबी ने खरीदा है।
महाराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़
महाराष्ट्र की टीम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में 239 रन बनाकर आउट हो गई। महाराष्ट्र की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 102 रनों की पारी खेली। छत्तीसगढ़ ने पहले दिन स्टंप्स के समय 3 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं।
कर्नाटक बनाम रेलवे
कर्नाटक ने रेलवे के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं। कप्तान मनीष पांडे सिर्फ 4 रन ही बना सके।
गुजरात बनाम विदर्भ
गुजरात ने विदर्भ के खिलाफ पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल सिर्फ 13 रन ही बना सके।
The post रणजी ट्रॉफी 2018-19 में शनिवार को सातवें राउंड के पहले दिन का खेल हुआ खत्म appeared first on Crimenazar.Com | Crime News | Murder | Rape | Corruption News.
No comments:
Post a Comment