Tuesday 25 December 2018

29 देशों को पीछे छोड़ 14 साल का अर्जुन भाटी बना गोल्‍फ का चैंपियन

  newsone0541       Tuesday 25 December 2018

भारत के अर्जुन भाटी ने मंगलवार को मलेशिया में यूएस किड्स जूनियर गोल्फ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अमेरिका के अकसेल मोए को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। अर्जुन ने कुल 222 अंकों का स्कोर किया। अमेरिकी खिलाड़ी ने 225 और तीसरे स्थान पर रहने वाले वियतनाम के खिलाड़ी ने 226 अंक हासिल किए। अर्जुन तकरीबन साढ़े पांच साल से गोल्फ खेल रहे हैं।

उन्होंने अभी तक कुल 144 टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है जिसमें से 107 में जीत हासिल की है।
अर्जुन ने कहा, "मेरी आयु के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलना शानदार अनुभव रहा। भारत का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व है। यह सिर्फ शुरुआत है, मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी अपने देश को गर्व करने का मौका दूंगा।" उनके कोच मोहित बिंद्रा ने कहा, "मैं अर्जुन की सफलता से बेहद खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वह शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें अपने प्रदर्शन में निरतंरता रखने की जरूरत है।"

अर्जुन ने 9 साल की उम्र से गॉल्फ खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने किड्स स्तर पर कई नैशनल और इंटरनैशनल प्रतियोगिताएं अपने नाम कीं और अब वह इसी में जाने-पहचाने खिलाड़ी बनना चाहते हैं। गॉल्फ कोर्स में रहने के चलते अर्जुन ने बचपन से इस खेल को अपने आस-पास देखा है। वह घर की बालकनी से खिलाड़ियों को खेलते देखकर इसमें करियर बनाने के लिए प्रेरित हुए।

बता दें कि इस गेम के लिए अर्जुन काफी मेहनत करते हैं। वे हमेशा अपने गेम पर फोकस रखते हैं. जहां तक पसंद की बात है तो अर्जुन को सचिन तेंदुलकर अच्‍छे लगते हैं। पर उन्‍हें क्रिकेट ज्‍यादा पसंद नहीं. वह तो बस गोल्‍फ ही देखते हैं, वही खेलते हैं और उसी में आगे बढ़ना चाहते हैं। आपको बता दें, इससे पहले साल 2016 में अर्जुन भाटी मलेशिया में किड्स गोल्‍फ वर्ल्‍ड चैंपियनशिप जीती थी। अर्जुन ने 21 देशों के से आए प्रतियोगियों को हराया था।



khabarnwi
logoblog

Thanks for reading 29 देशों को पीछे छोड़ 14 साल का अर्जुन भाटी बना गोल्‍फ का चैंपियन

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment