Friday, 25 January 2019

बैडमिंटन: इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

  newsone0541       Friday, 25 January 2019

लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल ने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैेंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी।

Mmm3सायना ने 33 मिनटों तक चले इस मुकाबले में पोर्नपावी को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया और अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई।

थाईलैंड की खिलाड़ी से सायना का सामना चौथी बार हो रहा है। वर्ल्ड नम्बर-22 पोर्नपावी के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में सायना ने जीत हासिल की है।

सायना का सामना सेमीफाइनल में शनिवार को चीन की चेन शियाओशिन और हे बिंगजियाओ के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा।



logoblog

Thanks for reading बैडमिंटन: इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment