रणजी ट्रॉफी में ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले मुंबई के कुल सातवे बल्लेबाज बने है सरफराज।

सरफराज से पहले मुंबई की और से तिहरा शतक दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगाया था।
यूपी के खिलाफ मैच होने खत्म होने बाद सरफराज ने खुलासा किया की सोमवार रत को उन्हें 102 डिग्री बुखार था इसके बावजूद उन्होंने सहवाग के अंदाज में बेटिंग की और छक्के से ट्रिपल सेंचुरी पूरी की उन्होंने कहा मेरी तबियत 2 -3 दिन से खराब ही थी फिर भी टीम के हित के लिए मुझे लगा की अगर मैदान पर उतरा और एक छोर पर टिका रहा तो मैच का पलड़ा हमारी तरफ झुक सकता है।

दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन तबियत थोड़ी सी ठीक थी लेकिन लंच के बाद बुखार आ गया लेकिन मेने हार नहीं मानी और टीम के लिए मैदान पर टिका रहा वानखेड़े में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने के ऐहसास के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'बगल में ही आजाद मैदान है जहां मैंने अपनी आधी जिंदगी क्रिकेट खेलकर गुजारी है।

में जब भी वानखेड़े स्टेडियम को देखता था तो में सोचता था की एक दिन ऐसा भी आएगा की लोग मुझे इस मैदान में जोर -जोर से चीयर करेंगे आज वह दिन भी आ गया हालाँकि मुझे ऐसा नहीं लगा की में ट्रिपल सेंचुरी लगा पाउँगा।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
No comments:
Post a Comment