आईपीएल की संचालन परिषद आने वाले सीजन के रात के आठ बजे की जगह सात बजकर 30 मिनट पर शुरू करने के मुद्दे पर सोमवार को चर्चा करेगी।
राजधानी में होने वाली बैठक के दौरान अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों के तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति को भी अंतिम रूप देने की उम्मीद है जो राष्ट्रिय पेनल के उम्मीदवारों को इंटरव्यू लेगी पता चला है कि गौतम गंभीर और सुलक्षणा नाईक लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार सीएसी में जगह बनाने के पात्र नहीं हैं।

गंभीर ने 2018-19 सत्र में संन्यास लिया है जबकि वह सांसद भी हैं नाइक ने भी 2018-19 सत्र में घरेलू क्रिकेट खेला और सीएसी का सदस्य बनने के लिए किसी का भी सक्रिय क्रिकेट से कम से कम पांच साल पहले संन्यास लेना जरूरी है।

पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बृजेश पटेल की अगुआई में आईपीएल संचालन परिषद की दूसरी बैठक होगी जिसमे 2020 स्तर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार आईपीएल फाइनल और भारत के अगले अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच 15 दिन का अंतर् होना जरूरी है बीसीसीआई के वरिष्ठ सदस्य ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'प्रसारणकर्ता चाहते हैं कि मैच जल्दी शुरू हो और और सप्तहाँत में दो मैच नहीं हो इस मुद्दे पर चर्चा होगी।

संचालन परिषद की बैठक में पूर्ण कार्यक्रम पर चर्चा होने की संभावना है एक अन्य मुद्दा गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में आईपीएल स्थल के रूप में पदार्पण करने का है जो राजस्थान रायल्स का दूसरा घरेलू मैदान होगा इसके आलावा 2021 स्तर टीमों की संख्या पर भी चर्चा हो सकती है आईपीएल को दो और फ्रेंचाइजी जोड़कर 10 टीमों की लीग बनाने और इसे दो महीने से अधिक चलने मांग की जा रही है।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
No comments:
Post a Comment