विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया आज हेमिलटन में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच टी 20 मेचो की सीरीज में कोहली की सेना की शुरूआती दो मैच जीतकर 2 - 0 से आगे है और सीरीज पर कब्जा करने के लिए एक जीत की अब ही भी जरूरत है टीम इंडिया जब बुधवार को मैदान पर तीसरा टी 20 मैच खेलने के लिए उतरेगी तो कोशिश यही रहेगी की सीरीज अपने नाम कर ले ताकि बाकि बचे दो मेचो में वह बेंच स्ट्रेंथ आजमा सके।
भारत इतिहास रचने के करीब है लेकिन बारिश इस मैच की विलन बन सकती है आज के मुकाबले में बारिश की अहम भूमिका हो सकती है एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोहपर 12 बजे के करीब बारिश की काफी संभावना है।

इसका मतलब है पहली पारी में बारिश टीम को काफी परेशान कर सकती है हालाँकि दो बजे के बाद बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है मगर आसमान में बदल छाए रहेबगे और गीले मैदान से दनो टीमों को परेशानी हो सकती है।

हालांकि बारिश का पूर्वानुमान टॉस के समय है, अगर ऐसा होता है तो टॉस थोड़ी देरी हो सकती है, मगर ओवर कम होने की संभावना न के बराबर है पांच मैचों की इस सीरीज में भारत का पलड़ा काफी भारी है।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
No comments:
Post a Comment