भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिलटन के सेडेन पार्क में 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया जो टाई रहा।
इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला जिसमे भारीतय टीम ने बाजी मारी इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहले टी 20 सीरीज जित ली इस मैच न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियम्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी ऐसे में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बनाये जिसमे जवाब में मेजबान कीवी टीम ने 20 ओवर बल्लेबाजी करते 6 विकेट के नुकशान पर 179 रन बनाये इस तरह मैच टाई हो गया जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला।
सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन ने 17 रन बनाए वहीं, भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 20 रन बनाकर मैच जीत लिया रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को रोमांच जीत दिलाई इससे पहले होने 23 बॉल पर फिफ्टी ठोकी थी।
भारत के लिए यह पहला सुपर ओवर था सुपर ओवर भी काफी रोमांचक रहा न्यूजीलैंड की टीम की ओर से मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे वही , भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली अपनी धारदार यार्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले बुमराह ने 6 गेंदों में 17 रन लुटा डाले।
हालाँकि भारत की और से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने कीवी टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी के ओवर में 20 रन बनाए और मैच जीत लिया आखिरी दो गेंदों पर भारत को जीत के लिए 10 रन बनाने थे और रोहित ने दो गेंदों पर 2 छक्के लगाकर मैच पलट दिया।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳#INDvsNZ #SuperOverDated 29th January, 2020.*********** pic.twitter.com/mYjJ4rdDGH
— 🎊🎉Good Vibes🎊🎉® (@rnadxb) January 30, 2020
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
No comments:
Post a Comment