न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 T20 सीरीज जीतने के बाद आईसीसी की T20 रैंकिंग जारी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करके पांच मैचों में से एक भी मैच जीतने नहीं दिया और मेजबान का घर पर ही सूपड़ा साफ कर दिया।
इसी श्रंखला के बाद आईसीसी ने वनडे T20 टीमों की रैंकिंग जारी कर दी है आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले टी-20 रैंकिंग में भारतीय टीम 258 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद था।
पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम का रेटिंग अंक 258 से बढ़कर 261 रेटिंग हो गया।
हालांकि भारतीय टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर ही मौजूद है। लेकिन उसकी रेटिंग में बढ़ोत्तरी जरूर हुई है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद





No comments:
Post a Comment