Friday, 25 January 2019

वसीम जाफर ने रणजी क्रिकेट में 1000 रन पूरे करके बना दिया नया रिकॉर्ड

  newsone0541       Friday, 25 January 2019

भारत में इन दिनों घरेलू क्रिकेट रणजी ट्रॉफी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट चल रहा है। इस टूर्नामेंट में 40 साल के बल्लेबाज वसीम जाफर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया क्रीतिमान अपने नाम पर कर लिया है।

जबरदस्त दबदबा बना हुआ है जाफर का रणजी क्रिकेट में

वसीम जाफर रणजी क्रिकेट मुंबई की तरफ से खेल रहे हैं। भारतीय टेस्ट टीम के पूर्र्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर 40 साल के हैं और इन दिनों वह रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वसीम जाफ घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हैं और इन्होंने घरेलू क्रिकेट में कई क्रीतिमान बनाए हैं।

एक रणजी सीजन में जाफर ने 1000 रन बनाए हैं

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वसीम जाफर का नाम कई बेहतरीन खिलाडिय़ों में लिया जाता है। वसीम जाफर ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है। यह रिकॉर्ड रणजी ट्रॉफी में आजतक कोई भी बल्लेबाज नहीं बना पाया है।

विदर्भ की टीम से वसीम जाफर पिछले दो रणजी सीजन खेल रहे हैं। इस सीजन में जाफर का बल्ला बहुत चला है। वसीम जाफर ने इस सीजन विदर्भ की तरफ से उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 रन पूरे किए हैं।

रणजी में नया इतिहास रच डाला जाफर ने

रणजी क्रिकेट इतिहास में वसीम जाफर ने दो सीजन में 1000 से ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। रणजी के दो सीजन में ऐसा कारनामा करने वाला वसीम जाफर से पहले कोई बल्लेबाज नहीं हुआ है।

इससे पहले भी जाफर ने साल 2008-09 के रणजी सीजन में 1260 रन मुंबई की तरफ से खेलते हुए बनाए थे। और इस सीजन विदर्भ की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 1003 रन बनाए हैं।



logoblog

Thanks for reading वसीम जाफर ने रणजी क्रिकेट में 1000 रन पूरे करके बना दिया नया रिकॉर्ड

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment