Friday, 25 January 2019

चेतेश्वर पुजारा के जन्मदिन पर टर्बनेटर नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने उन्हें ट्वीटर करे बधाई दी है

  newsone0541       Friday, 25 January 2019

 नई दीवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह दीवार बड़ी ही मजबूत है और इसे पार करना बड़े-बड़ों के बस की बात नहीं। जब यह दीवार सामने होती है तो चीन की दीवार भी छोटी नजर आती है। जी हां, आपने सह समझा। हम बात कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा की। राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद पुजारा को भारतीय टीम की दूसरी दीवार के रूप में पहचान मिली है।

पुजारा के जन्मदिन पर टर्बनेटर नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने ट्वीटर करे बधाई दी है। हरभजन ने अपने बधाई संदेश में लिखा ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं चेतेश्वर। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो… दुआ है कि इस साल आप ज्यादा से ज्यादा शतक जड़ें और ढेर सारी खुशियां आपकी झोली में आएं।’ बता दें कि पुजारा का जन्म 25 जनवरी 1988 को गुजरात के राजकोट में हुआ था।

क्यों कहते हैं नई दीवार

चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया की नई दीवार कहा जाता है। वह टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। उनके रिकॉर्ड बताते हैं कि उन्हें नई दीवार क्यों कहा जाता है। अभी तक उनके नाम 68 टेस्ट मैच हैं और इन टेस्ट मैचों में उन्होंने कुल 114 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 8 बार नाबाद रहते हुए कुल 5426 रन अपनी झोली में डाले हैं। पुजारा ने अपने करियर में 51.18 की औसत से बल्लेबाजी की है।

बड़े शतक हैं पुजारा की पहचान

पुजारा के बारे में कहा जाता है कि एक बार वह पिच पर खूंटा गाड़ लेते हैं तो फिर उन्हें आउट करना टेढ़ी खीर साबित होता है। 114 पारियों में से 20 में उन्होंने अर्धशतक और 18 में शतक जड़े हैं। पुजारा की पहचान लंबे-लंबे शतक लगाने वाले खिलाड़ी के रूप में होती है। उनका सर्वोत्तम प्रदर्शन 206 रन की नाबाद पारी है।

तकनीक पर टिके रहने वाला खिलाड़ी

पुजारा के बारे में कहा जाता है कि उन्हें अपनी तकनीक पर बहुत भरोसा है। वे बहुत कम ही शॉट हवा में खेलते हैं। इस बात की तस्दीक उनके इस रिकॉर्ड से भी होती है कि उन्होंने 114 पारियों में सिर्फ 11 छक्के लगाए हैं, जबकि इसी दौरान उन्होंने 638 चौके जड़े हैं। फील्डिंग में भी उन्हें एक सेफ फील्डर माना जाता है और 45 कैच उनके नाम हैं। 



logoblog

Thanks for reading चेतेश्वर पुजारा के जन्मदिन पर टर्बनेटर नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने उन्हें ट्वीटर करे बधाई दी है

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment