Friday, 25 January 2019

इंग्लैंड की टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा नहीं बना पाया

  newsone0541       Friday, 25 January 2019

 इस वक्त इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है और दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। हाल ही में भारत को टेस्ट सीरीज में हराने वाली इंग्लैंड की टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुरा हाल है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 30.2 ओवर में सिर्फ 77 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम का इतना बुरा हाल करने में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच की बड़ी भूमिका रही।

केमार रोच ने पहली पारी में इंग्लिश टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और उनकी टीम के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 11 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट लिए। इसमें उन्होंने 7 ओवर मेडन भी फेंके। रोच के अलावा पहली पारी में जेसन होल्डर और अलजारी जोसफ ने दो-दो विकेट लिए जबकि शैनन गैब्रियाल ने एक विकेट लिया। कमाल की बात ये रही कि पहली पारी में इंग्लैंड के सात बल्लेबाज दहाई तक का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाया। इंग्लैंड की तरफ से जेनिंग्स ने सर्वाधिक 17 रन बनाए जबकि बेयरस्टो ने 12, सैम करन ने 14 और आदिल रशीद ने 12 रन का योगदान दिया। केमार रोच ने रोरी बर्न्स, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर व मोइन अली जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को आउट किया। पिछले दस वर्षों में ये चौथा मौका है जब कैरेबियाी टीम ने अपनी विरोधी टीम को 100 से कम स्कोर पर ऑल आउट किया। इससे पहले इंडीज ने वर्ष 2009 में इंग्लैंड को किंग्सटन में 51 रन पर ऑल आउट किया था। 

इस मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 289 रन बनाए थे। हेटमायर ने सबसे ज्यादा 81 जबकि रोस्टन चेज ने 54 और शाई होप ने 57 रन की अर्धशकीय पारी खेली थी। टीम के अन्य बल्लेबाज कैंपबेल ने 44 जबकि ब्रेथवेट ने 40 रन बनाए थे। पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं बेन स्टोक्स को 4 विकेट मिले थे। अब दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं और टीम की कुल बढ़त 339 रन की हो गई है। इस मैच में फिलहाल वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी लग रहा है। 



logoblog

Thanks for reading इंग्लैंड की टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा नहीं बना पाया

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment