Friday 25 January 2019

क्रिकेट जगत का ये पहला ऐसा बल्लेबाज़ है जिसने पहले ही ओवर में 15 बार जड़ा है छक्का

  newsone0541       Friday 25 January 2019

क्रिकेट खेल पूरी दुनिया में सबसे पंसदीदा खेलों में से एक है। भारत जैसे विशाल देश में तो क्रिकेट को भगवान की तरह पूजा जाता है। पूरी दुनिया में भारत ऐसा देश है जहां क्रिकेट और क्रिकेटर्स का सम्मान भगवान की तरह किया जाता है। इन क्रिकेटर्स के करोड़ों फैन्स हैं जो इनके खेल के दीवाने हैं।

आज हम आपको क्रिकेट दुनिया के उन खिलाडिय़ों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पहले ओवर में ही छक्के लगाए हैं। कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो अपने छक्कों के लिए मशहूर हैं। आपको उन खिलाडिय़ों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार पहले ओवर में छक्के लगाए हैं।

ये हैं दुनिया के 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पहले ही ओवर में लगाए हैं छक्के-

5. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। शाहिद अफरीदी ने अपने पूरे क्रिकेट कैरियर में पहले ओवर में 9 बार छक्का लगाया है। पहले ओवर में छक्का लगाने की लिस्ट में शाहिद अफरीदी पांचवें स्थान पर हैं।

4. डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बल्लेबाज डेविड वार्नर गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में 1 साल का बैन झेल रहे हैं। डेविड वार्नर भी अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। डेविड वार्नर ने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट मैच 106 खेले हैं और उसमें उन्होंने पहले ओवर में 7 बार छक्का लगाया है। डेविड वार्नर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

3. सनथ जयसूर्या

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने अपने क्रिकेट कैरियर में कई शानदार पारियां खेली हैं जिसके लिए आज तक भी उन्हें याद किया जाता है। सनत जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में पहले आवेर में 13 बार छक्का लगाया है और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

2. एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की शानदार बल्लेबाजी से दुनिया के गेंदबाज धर-धर कंपाते थे। गिलक्रिस्ट अपनी आक्रमक पारी के लिए बहुत मशहूर थे। गिलक्रिस्ट की बात करें तो उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट कैरियर में पहले ही ओवर में 10 बार छक्का जड़ा है। गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

1. वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। क्रिकेट फैंस आज भी उनकी बल्लेबाजी को याद करते हैं और उन्हें क्रिकेट में मिस करते हैं। पहले ओवर में वीरेंद्र सहवाग ने 15 बार छक्का जड़ा है। इसके साथ ही वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।



logoblog

Thanks for reading क्रिकेट जगत का ये पहला ऐसा बल्लेबाज़ है जिसने पहले ही ओवर में 15 बार जड़ा है छक्का

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment