Friday, 25 January 2019

एक लंबे वक्त के बाद युवराज सिंह ने अच्छी पारी खेली और 57 गेंदों पर ताबड़तोड़ 80 रन बनाए

  newsone0541       Friday, 25 January 2019

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज युवराज सिंह ने शायद अगला विश्व कप खेलने का सपना अब तक नहीं छोड़ा है और उनकी अब भी कोशिश है कि वो मैदान पर अपना जलवा दिखाएं और टीम इंडिया में वापसी करें। विश्व कप से ठीक पहले आइपीएल खेला जाना है और युवराज की कोशिश होगी कि वो इस टूर्नामेंट में अपनी नई टीम मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बल्लेबाजी करें। वैसे एक अच्छी खबर ये है कि आइपीएल से पहले युवी के बल्ले से रन निकले। उन्होंने मुंबई में खेेले जा रहे डीवाई पाटिल टी 20 टूर्नामेंट में धमाकेदार पारी खेली। एयर इंडिया की तरफ से खेलते हुए युवराज सिंह ने 57 गेंदों पर तूफानी 80 रन बनाए। 

युवराज सिंह का आइपीएल से पहले इस तरह की पारी खेलना ना सिर्फ उनके लिए अच्छा है बल्कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस के लिए भी बढ़िया है जिन्होंने उन्हें उनकी बेस प्राइस एक करोड़ पर खरीदा था। एयर इंडिया की तरफ से खेलते हुए युवी ने पॉल वल्थाटी के साथ 51 रन की साझेदारी की जबकि सुजीत नायक के साथ 88 रन की पार्टनरशिप की। युवी की पारी और अच्छी साझेदारी के दम पर उनकी टीम ने मुंबई कस्टम के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। 

हालांकि इस मैच में एयर इंडिया को जीत नहीं मिली और मुंबई कस्टम ने युवी की टीम को एक विकेट के अंतर से हरा दिया। इस मैच में युवराज सिंह ने गेंदबाजी भी की और एक ओवर में उन्होंने 12 रन दिए। इस टूर्नामेंट के बाद युवराज सिंह सैयद मुश्ताक टी 20 टूर्नामेंट में पंजाब के लिए खेलेंगे। यानी आइपीएल से पहले युवी के पास खुद को और ज्यादा तैयार करने का अच्छा मौका है। वैसे युवराज सिंह ने लंबे वक्त के बाद 80 रन की पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के विरुद्ध 96 रन बनाए थे। आपको बता दें कि युवी का प्रदर्शन पिछले कुछ वक्त से घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा नहीं रहा है। इस बार आइपीएल नीलामी में युवी को शुरुआत में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। 



logoblog

Thanks for reading एक लंबे वक्त के बाद युवराज सिंह ने अच्छी पारी खेली और 57 गेंदों पर ताबड़तोड़ 80 रन बनाए

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment