Friday, 25 January 2019

धवन ने कहा कि अब टीम में बने रहने के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करना ही होगा

  newsone0541       Friday, 25 January 2019

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों के टीम में आने से टीम के अंदर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। पृथ्वी शॉ ने पिछले वर्ष अक्टूबर में भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई थी जबकि शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। 

सलामी बल्लेबाज धवन ने कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में नाबाद 75 रन बनाए थे और टीम को जीत दिलाई थी। दूसरे वनडे से पहले उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी काफी तेजी के परिपक्व हो रहे हैं जिसकी वजह से टीम में प्रतिस्पर्धा बढी है। टीम में बने रहने के लिए अब हर किसी को अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया और फिर 70 रन की पारी खेली। इससे पता चलता है कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है। टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों के बीच भी काफी प्रतिस्पर्धा है। 

धवन ने पहले वनडे मैच के दौरान अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरे किए थे। इसके बारे में उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि मैं अच्छा खेल रहा हूं। उनके पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद क्या उन्होंने अपने खेल में किसी तरह का कोई बदलाव किया है तो इस पर उनका कहना था कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में कंडीशन एक जैसे ही हैं। मेरे पास अब काफी अनुभव हो चुका है और मैं यहां पहले भी आ चुका हूं। अब मुझे अच्छी तरह से पता है कि क्या करना है और क्या नहीं। मुझे ये पता है कि मैं हर तरह की विकेट पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। 

धवन ने कहा कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए मैंने अपनी तकनीक में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है और अगर मैं ऐसा कुछ करूंगा तो इसके बारे में नहीं बताऊंगा। जब आपके पास अनुभव होता है तो आपका दिमाग शांत और स्थिर हो जाता है। पहले वनडे में धवन ने विराट के साथ शानदार साझेदारी की थी और टीम को जीत दिलाई थी इसके बारे में उन्होंने कहा कि विराट काफी तेज से स्ट्राइक को रोटेट करते हैं जिसकी वजह से विरोधी टीम पर काफी दबाव बनता है और इसका फायदा हमें मिल जाता है। 



logoblog

Thanks for reading धवन ने कहा कि अब टीम में बने रहने के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करना ही होगा

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment