Friday, 25 January 2019

INDvNZ 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 325 रनों का लक्ष्य

  newsone0541       Friday, 25 January 2019

भारत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए हैं।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और उसके बल्लेबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए किवी टीम के सामने 325 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए।

महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे। अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए ट्रैंट बाउल्ट और लॉकी फग्र्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।



logoblog

Thanks for reading INDvNZ 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 325 रनों का लक्ष्य

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment