भारत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए हैं।
Innings Break
— BCCI (@BCCI) January 26, 2019
A clinical batting performance from #TeamIndia as they post a total of 324/4 for the @BLACKCAPS to chase.
What's your prediction for the same? https://t.co/Wqno8X4OHs #NZvIND pic.twitter.com/hGKUfa3P3T
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और उसके बल्लेबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए किवी टीम के सामने 325 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है।
भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए।
महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे। अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के लिए ट्रैंट बाउल्ट और लॉकी फग्र्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।
khabarnwi
No comments:
Post a Comment